अहमदाबाद अब न केवल गुजरात, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है।
शहर के साबरमती नदी पर बने आइकॉनिक अटल फुट ओवरब्रिज ने पिछले तीन वर्षों में 77.71 लाख से अधिक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इस अवधि में लगभग 27 करोड़ रुपए की आय दर्ज की गई। केवल अप्रैल 2025 से अक्टूबर 2025 के बीच सात महीनों में ही 8.50 लाख से अधिक लोगों ने अटल ब्रिज की सैर की। अटल ब्रिज आज न सिर्फ अहमदाबाद, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। दिवाली हो या गर्मी की छुट्टियाँ, यह ब्रिज लोगों की पसंदीदा सैरगाह बन चुका है।

