स्वच्छ ऊर्जा, आत्मनिर्भरता और समृद्धि का प्रतीक — ‘गोबरधन योजना’
गांधीनगर :::
माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल के सशक्त नेतृत्व में गुजरात सरकार स्वच्छता के साथ-साथ वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दिशा में गोबरधन योजना ग्रामीण विकास, स्वच्छ पर्यावरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।
वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान राज्य में 50 क्लस्टरों में कुल 10 हजार बायोगैस प्लांट स्थापित करने हेतु 100 प्रतिशत राज्य अनुदान के रूप में नई मद के तहत कुल ₹25.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के साथ रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
गोबरधन योजना के अंतर्गत लाभार्थी को मात्र ₹5 हजार के निवेश से वैकल्पिक ऊर्जा, स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य तथा अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होते हैं। अब तक राज्य में 12 हजार से अधिक बायोगैस प्लांट स्थापित कर गुजरात स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को भी नई गति प्रदान कर रही है।


