जामनगर को मिली बड़ी सौगात — सौराष्ट्र का सबसे लंबा फ्लायओवर ब्रिज हुआ लोकार्पित।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल ने आज जामनगर में ₹226 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित सौराष्ट्र के सबसे लंबे फ्लायओवर ब्रिज का लोकार्पण किया।
सुभाष ब्रिज से सात रास्ता सर्कल तक बनाए गए इस नए मार्ग से नागनाथ जंक्शन, ग्रेन मार्केट, बेडी गेट जैसे व्यस्त क्षेत्रों में वर्षों से बनी रही ट्रैफिक जाम की समस्या का प्रभावी समाधान होगा।
करीब 3750 मीटर लंबा यह भव्य फ्लायओवर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें—
1200 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए विशेष स्थान
फूड ज़ोन जैसी सुविधाएं
का समावेश किया गया है।
यह फ्लायओवर जामनगर शहर की कनेक्टिविटी, ट्रैफिक प्रबंधन और शहरी विकास को नई दिशा प्रदान करेगा तथा सौराष्ट्र क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।

