Loading...

फिल्म "कलापी" का विशेष प्री-रिलीज स्क्रीनिंग शो आयोजित

अहमदाबाद: राजवी कवि कलापी के जीवन पर आधारित गुजराती पीरियड ड्रामा फिल्म "कलापी" का विशेष प्री-रिलीज स्क्रीनिंग शो आईनॉक्स सिनेमा, हिमालया मॉल, अहमदाबाद में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राजवी कवि कलापी कला विकास मंडल के श्री विरलसिंह रावल, गांधीनगर के पुलिस अधिकारी एवं कवि-लेखक श्री रविराजसिंह राठौड़ तथा महाशक्ति ट्रस्ट, चांदखेड़ा की श्रीमती कल्पनाबा सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राजपूत कलाकारों एवं साहित्यकारों के अथक प्रयासों से निर्मित इस भावनात्मक फिल्म की उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को राजपूत इतिहास से संबंधित पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं।

फिल्म के अभिनेता यशराजसिंह वाघेला एवं निर्माता सुधीर शाह ने बताया कि निकट भविष्य में राजपूत समाज के लिए फिल्म के विशेष शो आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।

आयोजक: राजवी कवि कलापी कला विकास मंडल
सहयोग: राजपूत सेवा विकास ट्रस्ट
संपर्क: 9898592794
वेबसाइट: Rvvm.in


Image Gallery