Loading...

गुजरात में ठंड का असर महसूस होने लगा है।

अहमदाबाद में ठंड बढ़ गई है। शहर में लगातार दूसरे दिन तापमान 16 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। रविवार रात को अहमदाबाद का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, 22 नवंबर के बाद पारा 14 डिग्री से नीचे जा सकता है, जिससे ठंड का असर और ज्यादा बढ़ेगा।