राष्ट्रपति ने अंगोला की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया।
राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लोरेंसो के आमंत्रण पर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने (11 नवंबर, 2025) अंगोला की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। लुआंडा के प्राका दा रिपब्लिका में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रपति लोरेंसो के साथ अंगोला की सैन्य और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखा। अफ्रीका की दो देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन के सर सेरत्से खामा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। यह बोत्सवाना की किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष द्वारा की गई पहली राजकीय यात्रा है।


