Loading...

एकता नगर में ‘द यूनिटी ट्रेल’ राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय साइकलिंग इवेंट का भव्य आयोजन

नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की साइक्लिंग प्रतियोगिता ‘द यूनिटी ट्रेल’ का भव्य आयोजन किया गया। देशभर के 21 राज्यों से आए 160 से अधिक साइक्लिस्टों ने इस प्रतिष्ठित इवेंट में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस साइक्लोथॉन का आयोजन गुजरात सरकार के पर्यटन, खेल, युवा सेवा और सांस्कृतिक विभाग तथा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री डॉ. जयराम गामित ने हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रतियोगिता के तहत पुरुषों के लिए 100 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 60 किलोमीटर की साइक्लिंग रेस आयोजित की गई, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपना कौशल प्रदर्शित किया। गुजरात राज्य के 18 साइक्लिस्टों ने भी गर्वपूर्वक इसमें हिस्सा लिया।

इस साइक्लिंग इवेंट के माध्यम से फिटनेस, खेलभावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।


Image Gallery