Loading...

गारमेंट टेक्सटाइल एक्सपो GTE 2025, गांधीनगर

गारमेंट टेक्सटाइल एक्सपो GTE 2025 का आयोजन गांधीनगर में किया गया। इस एक्सपो में कपड़ा, गारमेंट, डिज़ाइनिंग, टेलरिंग, कपड़ों पर विभिन्न प्रकार की कढ़ाई, प्रिंटिंग, ज़रदोज़ी वर्क, गांठ वर्क, साधारण भरतकाम, टिकी वर्क, अज्रख वर्क, हस्तकला तथा रेशम जैसे वस्त्रों के लिए उपयोगी आधुनिक मशीनें, रोबोटिक मशीनें और ऑटोमेशन पद्धतियों के भव्य गारमेंट्स प्रदर्शित किए गए।

राजपूत व्यापार विकास मंडल इंटरनेशनल इस अवसर पर उपस्थित रहा। संगठन के प्रतिनिधियों ने एक्सपो में भाग लेकर गारमेंट एवं टेक्सटाइल उद्योग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही महिला उद्यमियों, ग्रामीण क्षेत्र के गृह उद्योगों एवं खिलौना उद्योग से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया।

इस एक्सपो में गुजरात, सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित देश-विदेश की गारमेंट उद्योग से जुड़ी मशीनरी निर्माण कंपनियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को स्मृति स्वरूप पुस्तकें भेंट की गईं।

स्थान: हेलिपैड ग्राउंड, गांधीनगर, गुजरात
संपर्क:
विरल सिंह रावल
राजपूत व्यापार विकास मंडल इंटरनेशनल

9898592794

Image Gallery