शिक्षा के क्षेत्र में गुजरात की राष्ट्रीय उपलब्धि; देश की 720 स्कूलों में से गांधीनगर की सरकारी प्राथमिक स्कूल प्रथम स्थान पर
गांधीनगर जिले के देहगाम तालुका स्थित जीवराजना मुवाड़ा सरकारी प्राथमिक विद्यालय ने शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) द्वारा संचालित ‘ग्रीन योर स्कूल प्रोग्राम’ के अंतर्गत देशभर की 720 स्कूलों में से इस विद्यालय को ‘ग्रीन स्कूल अवॉर्ड–2025’ के लिए प्रथम स्थान पर चयनित किया गया है।
विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु 1,200 से अधिक वृक्षों का रोपण एवं संरक्षण किया गया है। ग्रीन स्कूल की दिशा में 11 नवाचारपूर्ण विचारों और परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विद्यालय को ₹3 लाख का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया है।
विद्यालय द्वारा बटरफ्लाई गार्डन, किचन गार्डन जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित कर विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित की गई है। यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का एक उत्कृष्ट राष्ट्रीय उदाहरण बनकर उभरा है।

