Loading...

उत्तरायण से पहले प्रतिबंधित चाइनीज डोर के खिलाफ एस.ओ.जी. अहमदाबाद ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई

उत्तरायण पर्व को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद ग्रामीण जिले में चाइनीज डोर के उत्पादन, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। इस प्रतिबंध के प्रभावी अमल हेतु सुश्री विधि चौधरी, आई.जी. अहमदाबाद रेंज एवं श्री ओम प्रकाश जाट, पुलिस अधीक्षक, अहमदाबाद ग्रामीण द्वारा एस.ओ.जी. को कड़े निर्देश दिए गए थे।

इन निर्देशों के तहत पुलिस इंस्पेक्टर श्री एस.एन. रामाणी के मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली, साणंद, बावला, कोठ (वटामण) एवं आनंद क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई की गई।

साणंद पुलिस स्टेशन क्षेत्र से 39 बॉक्स में 1872 रील प्रतिबंधित चाइनीज डोर (कीमत ₹7,48,800/-) जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बावला क्षेत्र से 3864 फीरड़ी प्रतिबंधित चाइनीज डोर (कीमत ₹12,91,200/-) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कोठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक आईसर वाहन से 2400 फीरड़ी चाइनीज डोर, वाहन एवं मोबाइल सहित कुल ₹12,15,000/- का माल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आणंद टाउन पुलिस स्टेशन क्षेत्र से 672 फीरड़ी चाइनीज डोर (कीमत ₹2,01,600/-) के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया।

जांच में सामने आया कि यह डोर दादरा नगर हवेली स्थित वंदना इंडस्ट्रीज फैक्ट्री से भेजी जा रही थी। स्थानीय पुलिस की सहायता से अवैध रूप से चाइनीज डोर का उत्पादन कर रही फैक्ट्री को सील कर दिया गया। वहां से 43,192 रील चाइनीज डोर (कीमत ₹1.5 करोड़) तथा मशीनरी व कच्चा माल (कीमत ₹50 लाख) सहित कुल ₹2 करोड़ का माल जब्त किया गया।

इस प्रकार विभिन्न स्थानों से कुल लगभग ₹2.34 करोड़ का प्रतिबंधित चाइनीज डोर एवं अन्य सामग्री जब्त कर अलग-अलग थानों में अपराध दर्ज कर बी.एन.एस. के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :

  1. पि.इं. एस.एन. रामाणी एवं एस.ओ.जी. स्टाफ

  2. पि.इं. एच.सी. गोहिल एवं कोठ पुलिस स्टाफ

  3. पि.इं. एस.जी. चौधरी एवं बावला पुलिस स्टाफ


Image Gallery