Loading...

महाभारत के प्रसिद्ध अभिनेता पंकज धीर का निधन

मुंबई। – टेलीविजन के ऐतिहासिक धारावाहिक “महाभारत” में कर्ण की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता पंकज धीर का आज निधन हो गया। वे भारतीय टेलीविजन और फिल्म जगत के जाने-माने कलाकारों में से एक थे।

पंकज धीर ने अपने अभिनय जीवन में कई धारावाहिकों और फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं। महाभारत में निभाया गया उनका कर्ण का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित है। उनके अभिनय की सादगी और प्रभावशीलता ने उन्हें भारतीय दर्शकों के बीच विशेष पहचान दिलाई।